वैलेंटाइन डे प्रेम, सम्मान और आभार व्यक्त करने का अवसर

जालंधर| सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के मुख्य कार्यालय में सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, मान नगर के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक वैलेंटाइन डे मनाया। स्कूल के छात्र-छात्राएं सजे-धजे रूप में कार्यक्रम में पहुंचे। लड़कियां लाल रंग की फ्रॉक पहनकर परियों जैसी लग रही थीं, जबकि लड़के राजकुमार के रूप में नजर आए। इस अवसर पर ग्रुप चेयरमैन अनिल चोपड़ा एवं वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने विद्यार्थियों को इस दिन का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि यह दिन जीवन के सबसे प्रियजनों माता-पिता, भाई-बहन और गुरुजनों के साथ मिलकर प्रेम, सम्मान और आभार व्यक्त करने का अवसर है। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि आज हम जो भी हैं, वह अपने बड़ों के दिए ज्ञान और निस्वार्थ प्रेम का परिणाम है। वाइस चेयरपर्सन ने विद्यार्थियों को टॉफी, चॉकलेट आदि भेंट कर उन्हें अपने माता-पिता और गुरुजनों का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *