सेजेस हतबंध में 11वीं के छात्र-छात्राओं ने अपने सीनियर्स को भावपूर्ण दी विदाई

भास्कर न्यूज | हतबंध सेजेस उत्कृष्ट हिंदी अंग्रेजी मध्यम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हथबंद में कक्षा 11वी के छात्र-छात्राओं ने अपने सीनियर 12 वी के छात्र छात्राओं को विदाई दी कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थींयों ने दीप प्रज्जवलित कर की उसके बाद सरस्वती वंदना और स्वागत से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। सभी शिक्षक शिक्षिकाओं और सभी वरिष्ठ छात्र छात्राओं को तिलक लगाया गया एवं पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया तत्पश्चात 12वीं के छात्र-छात्राओं ने अपने अनुभव शेयर कीए 11वीं के छात्र-छात्राओं ने 12वीं के छात्र छात्राओं को अनुभव शेयर करने के लिए बुलाया इसमें सर्वप्रथम शाला नायिका स्वाति साहू कक्षा 12वीं ने कहा कि मुझे विद्यालय में पढ़ाई का स्तर अच्छा लगा अनुभव शेयर करने वाले में योगिता कोसले विज्ञान समूह मुस्कान दिवाकर कला समूह करुणा वाणिज्य समुह विज्ञान ने अपने अनुभव शेयर किया मंच संचालन सूर्यकांत कक्षा ग्यारहवीं दीप्ति कक्षा ग्यारहवीं सौरभ कक्षा ग्यारहवीं मुरली प्रशांत ने किया शिक्षकों में अमि सोनी, नेतराम वर्मा, योगेश त्रिवेदी ,दीनबंधु तिवारी, रूपेश पसीने, राधिका वर्मा, रूपेंद्र कुमार सेन, अमित कोसले, विपेश साहू, विजय निर्मलकर, राधिका वर्मा, सुमन लता वर्मा, निखत परवीन आदि मौजूद थीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *