सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति को सराहा गया

भास्कर न्यूज | कवर्धा महिला पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में अंबेडकर भवन में योग कार्यशाला हुई। कार्यक्रम का उद्देश्य योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित करना और समाज में योग, आयुर्वेद और संगठन की विचारधारा का विस्तार करना रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला पतंजलि योग समिति छत्तीसगढ़ की राज्य प्रभारी जया मिश्रा ने की। जया मिश्रा ने विजय रथ चौपाई का भावार्थ प्रस्तुत करते हुए कहा कि जीवन, राष्ट्रहित और देशसेवा के लिए योग को अपनाना आवश्यक है। उन्होंने स्वयं नियमित योग साधना करने तथा योग कक्षाएं संचालित कर समाज को स्वस्थ बनाने का आह्वान किया। राज्य सह प्रभारी गंगा अग्रवाल ने नवधा भक्ति के श्लोकों की सरल व्याख्या करते हुए जीवन में गुरु के महत्व पर अपनी बातें रखी। राज्य कार्यकारिणी सदस्य ममता ने देवी संपदा की व्याख्या कर योग, आयुर्वेद और संगठन को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। आयोजन में कबीरधाम, दुर्ग और बेमेतरा जिलों से महिला सदस्य कार्यशाला में शामिल हुईं। कार्यशाला में रोगानुसार योग, वेद एवं उपनिषदों के प्रमुख मंत्रों की जानकारी भी दी गई। महिला पतंजलि योग समिति की जिला प्रभारी ने विभिन्न योगासन कर उनके लाभों से अवगत कराया। सांस्कृतिक प्रस्तुति के अंतर्गत इशिका ने नृत्य प्रस्तुत किया, वहीं विंध्यवासिनी समूह की सदस्यों ने दीप नृत्य कर कार्यक्रम को आकर्षक बनाया। इस शानदार प्रस्तुति को सराहा गया। विशिष्ट अतिथि मंजू चंद्रवंशी, आभा तिवारी थीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *