डुमरी| प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर जन शिकायत दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 91 आवेदन प्राप्त हुए। प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 78 आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया।प्राप्त आवेदनों में जन्म प्रमाण पत्र के 16, मृत्यु प्रमाण पत्र के 3, पेंशन संबंधी 4, राशन कार्ड संबंधी 2, जाति प्रमाण पत्र के 20, आय प्रमाण पत्र के 16, आवासीय प्रमाण पत्र के 22, जॉब कार्ड नवीनीकरण के 4, म्यूटेशन के 3 तथा पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र का 1 आवेदन शामिल है। लगान अपडेट से संबंधित कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ। जन शिकायत दिवस के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना ।


