25 हज यात्रियों का हुआ टीकाकरण

गुमला|हज यात्रा 2026 पर जाने वाले जिले के सभी चयनित जायरीनों का गुरुवार को सदर अस्पताल गुमला में विधिवत वैक्सीनेशन किया गया। हज कमेटी ऑफ इंडिया के निर्देशानुसार यह टीकाकरण अनिवार्य प्रक्रिया के तहत कराया गया, ताकि यात्रा के दौरान स्वास्थ्य संबंधी किसी भी जोखिम से बचा जा सके। जिला को-ऑर्डिनेटर हाजी हसनैन ने बताया कि इस वर्ष गुमला जिले से कुल 25 आज़मीने हज पवित्र यात्रा पर जाएंगे। इनमें 21 जायरीन हज कमेटी के माध्यम से तथा 4 जायरीन प्राइवेट टूर के जरिए सऊदी अरब रवाना होंगे। उन्होंने कहा कि हज एक लंबी और शारीरिक रूप से चुनौतीपूर्ण यात्रा होती है, इसलिए सभी हाजियों का समय पर टीकाकरण और स्वास्थ्य परीक्षण बेहद जरूरी है। हाजी हसनैन ने वैक्सीनेशन की सफल व्यवस्था के लिए सिविल सर्जन डॉ. शंभू नाथ चौधरी, डिप्टी सुपरिंटेंडेंट अनुपम किशोर, नोडल पदाधिकारी नाग भूषण प्रसाद तथा ड्यूटी डॉक्टर डॉ. सुनील राम का आभार व्यक्त किया। वैक्सीनेशन के बाद सभी हाजियों ने यात्रा की सफलता और कुशलता के लिए दुआ की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *