गुमला|जिले में वर्तमान में इंटर एवं मैट्रिक की बोर्ड परीक्षाएं संचालित की जा रही हैं। परीक्षाओं को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचार-मुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर जिला प्रशासन के विभिन्न वरीय अधिकारियों द्वारा लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण एवं अनुश्रवण किया जा रहा है। इसी क्रम में एसडीओ बसिया जयवंती देवगम एवं अपर समाहर्ता गुमला शशिंद्र कुमार बड़ाईक द्वारा जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर परीक्षा संचालन की स्थिति का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान केंद्रों पर विधि-व्यवस्था, अनुशासन एवं गोपनीयता के मानकों का अनुपालन सुनिश्चित पाया गया।साथ ही जिला शिक्षा अधीक्षक एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा भी विभिन्न विद्यालयों का भ्रमण कर बोर्ड परीक्षा की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। इसके अतिरिक्त, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं जिले के अन्य वरीय पदाधिकारियों द्वारा भी लगातार विद्यालयों का अनुश्रवण किया जा रहा है, ताकि परीक्षा संचालन में किसी प्रकार की असुविधा उत्पन्न न हो। निरीक्षण के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों पर वीक्षकों की उपस्थिति, सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता मिले।


