गुमला के चार वार्डों में सीधा मुकाबला, तीन पर हो रहा त्रिकोणीय संघर्ष

भास्कर न्यूज|गुमला गुमला नगर परिषद चुनाव में शहर के 22 वार्ड के लिए 112 पार्षद प्रत्याशी मैदान में है। जो सुबह से लेकर रात तक वार्ड क्षेत्र के घरों में दस्तक देकर जनसंपर्क कर रहे है और विकास के नाम पर वोट मांग रहे है। सबसे अधिक दावेदार वार्ड संख्या 7 में है। यहां से चुनावी मैदान में खड़े दस प्रत्याशियों में निवर्तमान व पूर्व पार्षद के अलावे पत्रकार तथा पूर्व विधायक प्रतिनिधि की प्रतिष्ठा में लगी हुई है। जबकि चार ऐसे वार्ड है। जहां दो-दो दावेदार होने के कारण प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला है। इनमें वार्ड दो में तीन बार के पार्षद रहे केके मिश्रा की चुनौती अशोक साहू है। वार्ड आठ में पूर्व पार्षद जसवंत कौर और सोनी कुमारी खड़ी है। वार्ड 13 में निवर्तमान पार्षद संजय कुजूर की पत्नी उषा कुजूर व रीता प्रभा खलखो चुनावी मैदान में खड़े है। वहीं वार्ड 21 में लगातार दो बार पार्षद रही शैल मिश्रा के सामने युवा प्रत्याशी सतपाल कौर ताल ठोंक रही है। इसी प्रकार वार्ड छह, वार्ड 12 और वार्ड 14 में मुकाबला त्रिकोणीय है। जबकि वार्ड चार, 15, 16, 20 में दावेदारों की संख्या चार-चार है। सभी प्रत्याशी जीत हासिल करने के लिए जनता जर्नादन के पास जाकर वोट मांगते दिख रहे है। वार्ड एक से 9, दो से दो, तीन से चार, चार से पांच, पांच से 9, छह से तीन, सात से दस, आठ से दो, 9 से 8, दस से 8, 11 से छह, 12 से तीन, 13 से दो, 14 से तीन, 15 से चार, 16 से चार, 17 से छह, 18 से पांच, 19 से पांच, 20 से चार, 21 से दो और 22 से आठ प्रत्याशी मैदान में खड़े है। इस बार के चुनाव में वार्डों में आधी आबादी की संख्या अधिक है। ऐसे में उन्हें जीत की नैया पार कराने के लिए कमान पतियों ने संभाल रखी है। पत्नी के पक्ष में मतदान के लिए वे सक्रिय है। कई वार्डों में मां के दंगल में होने के कारण प्रचार-प्रसार की जिम्मेवारी बेटे ने संभाल रखी है, तो बेटी के पक्ष में वोटरों को गोल बंद करने का काम मां भी कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *