संयुक्त टीम गुमला मंडल कारा का मुआयान किया

गुमला|झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर बोर्ड ऑफ़ विजिटर एवं डालसा के संयुक्त टीम के द्वारा मंडल कारा गुमला का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार गुमला, सिविल सर्जन शंभू प्रसाद चौधरी, अनुमंडल पदाधिकारी राजीव नीरज, कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण विभाग, फूड सेफ्टी के पदाधिकारी ,एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव शामिल थे। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव राम कुमार लाल गुप्ता ने बताया कि निरीक्षण के दौरान टीम में इस बात की गंभीरता से पड़ताल की गई कि कारा में बंदियों के साथ कहीं किसी तरह से भी जातिगत भेदभाव तो नहीं किया जाता है। मॉडल कारा में कोई भी ऐसा बंदी तो नहीं है जो अन्य बंदियों को डराता धमकता है अथवा उसे किसी भी प्रकार से प्रताड़ित करता है। वहीं निरीक्षण के दौरान बंदियों को बैठने के लिए समुचित व्यवस्था पठन-पाठन के लिए पुस्तक, खेल सामग्री, व्यायाम के लिए जरूरी उपकरण देने का निर्देश जेल प्रशासन को दिया गया। निरीक्षण के दौरान सचिव के नेतृत्व में टीम ने कारागार के हर हिस्से का मुआयना किया तथा बंदियों से उनके स्वस्थ इलाज, पेयजल ,नाश्ता भोजन व मुकदमे में पैरवी के लिए अधिवक्ता होने अथवा न होने की जानकारी ली।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *