उत्कृष्ट पंचायत प्रबंधन पर तीन पंचायतों के मुखिया को आईएसओ प्रमाणपत्र

भास्कर न्यूज | बगोदर बेहतर प्रशासनिक कार्य एवं पंचायत स्तर पर उत्कृष्ट प्रबंधन के लिए जरमुने पश्चिमी पंचायत की मुखिया सविता रजक को आईएसओ प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया। यह प्रमाणपत्र झारखंड सरकार के पंचायती राज विभाग की निदेशक राजेश्वरी बी द्वारा रांची में आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया। बताया जाता है कि पूरे झारखंड में 4345 पंचायतों में से 31 पंचायतों का चयन आईएसओ प्रमाणन के लिए किया गया था। इनमें बगोदर प्रखंड की तीन पंचायत जरमुने, देवराडीह और तिरला शामिल हैं। इन पंचायतों की मुखिया क्रमशः सविता रजक, सरिता साव और ज्ञायत्री कुमारी को रांची में प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। जरमुने पश्चिमी पंचायत की मुखिया सविता रजक ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान पंचायतवासियों के आशीर्वाद और सहयोग का परिणाम है। उन्होंने बताया कि पंचायत के विकास एवं बेहतर कार्यप्रणाली के लिए केरल सहित कई राज्यों का अध्ययन एवं भ्रमण कराया गया। सविता रजक ने इस उपलब्धि के लिए सभी पंचायतवासियों का आभार व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *