खोटमनाय में ध्वस्त घरों के पीड़ितों से मिले पूर्व विधायक, डीसी से सभी को आवास देने की मांग

गावां प्रखंड के खोटमनाय गांव में हाईकोर्ट के आदेश पर ध्वस्त किए गए घरों के पीड़ित परिवारों से शुक्रवार को धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने मुलाकात की। उन्होंने जीवलाल यादव, अशोक चौधरी तथा स्व. शुकर महतो के परिजनों को ढांढस बंधाया और आर्थिक सहयोग प्रदान किया। उन्होंने कहा कि प्रभावित सभी परिवार अत्यंत गरीब हैं और तत्काल राहत की जरुरत हैं। पूर्व विधायक ने जिला उपायुक्त और राज्य सरकार से मांग की कि बेघर हुए परिवारों को जल्द जमीन और आवास उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र न्यायोचित कार्रवाई नहीं हुई तो भाकपा माले इंसाफ के लिए सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि इतनी बड़ी घटना के बावजूद स्थानीय विधायक और सांसद की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है। उन्होंने अंचलाधिकारी से मिलकर और अनुमंडल पदाधिकारी से फोन पर बातचीत कर पीड़ितों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। प्रभारी एमओ प्रदीप राम से तत्काल राहत के रूप में अनाज उपलब्ध कराने का आग्रह किया। आरवाईए प्रखंड अध्यक्ष अकलेश यादव, प्रखंड सचिव आनंदी यादव, मुखिया कन्हाई राम, बादीडीह पंसस अशोक यादव, रंजीत राम, नरेश राणा, मनोज यादव सहित कई लोग उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *