नवडीहा | जमुआ विधायक मंजु कुमारी और ग्रामीण भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र वर्मा ने संयुक्त रूप से सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास शुक्रवार को किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि गोसाईडीह पीडब्ल्यूडी पथ से हारोडीह होते हुए सुरजुगादी तक, कुरहोबिंदो गम्हारडीह पथ भीखोडीह से परांचीडीह तक व सियाटांड़ चौक से चौरा तक सड़क वर्षों से जर्जर अवस्था में था। उन्होंने कहा कि वर्तमान में झारखंड में कोई भी संवेदक फंड के आभाव में कार्य नहीं करना चाहते है। ग्रामीण जिलाध्यक्ष महेंद्र वर्मा ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व में जमुआ विधानसभा का में चहुंमुखी विकास हो रहा है। गोसाईडीह ग्रामीण गली का निर्माण शीघ्र डीएमएफटी से किया जाएगा। वहीं सियाटांड़ चौक पर सड़क के दोनों ओर स्ट्रीट लाइट लगाया जाएगा। इस दौरान विशेश्वर शर्मा, दीनदयाल वर्मा, उमेश वर्मा, विनय वर्मा, सत्यदेव राय, सचिन वर्मा, राजेंद्र वर्मा, किशुन वर्मा, बीरेंद्र यादव, संजय वर्मा, गोविंद वर्मा सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।


