दरभंगा की साइबर पुलिस ने ठगी के आरोपी मिराज अंसारी को पकड़ने के लिए की छापेमारी

भास्कर न्यूज | गिरिडीह साइबर थाना दरभंगा की साइबर पुलिस साइबर अपराधी मिराज अंसारी (ग्राम झरियागादी, थाना मुफ्फसिल) को गिरफ्तार करने के लिए मुफ्फसिल थाना शुक्रवार को पहुंची। इस संबंध में नवीन कुमार, साइबर थाना के थाना निरीक्षक सह थाना प्रभारी ने बताया कि दरभंगा निवासी को झांसा देकर वर्ष 2023 में मिराज अंसारी ने 24 हजार रुपये की ठगी की थी। पीड़ित ने इस घटना के संबंध में थाना में आवेदन देकर ठगी करने वाले साइबर अपराधी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। आवेदन को गंभीरता से लेते हुए थाना में कांड संख्या 18/2023 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। तकनीकी और मानवीय सहायता से साइबर अपराधी की पहचान की गई और यह जानकारी मिली कि मिराज अंसारी झरियागादी, थाना मुफ्फसिल, गिरिडीह का निवासी है। साइबर अभियुक्त को गिरफ्तार करने के लिए मुफ्फसिल थाना पुलिस की सहयोग से मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में छापामारी की जा रही है। साइबर थाना ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी की सूचना तुरंत संबंधित पुलिस स्टेशन या साइबर थाना में दें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *