कवर्धा| पं. सुंदरलाल शर्मा ओपन विवि ने डीएलएड द्वितीय वर्ष अतिरिक्त संपर्क कक्षा समय-सारणी 2025-26 का शेड्यूल जारी किया है। सत्र 2025-26 में प्रवेशित व एटीकेटी के प्रशिक्षार्थियों, जो विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में ड्यूटी होने या किन्ही अन्य कारण से संपर्क कक्षा में उपस्थित नहीं हो पाए थे, उनके लिए विवि मुख्यालय में अतिरिक्त संपर्क कक्षा का आयोजन 18 से 28 फरवरी तक होगा। शत प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य है।


