बालोद| गुरूर विकासखंड के वनांचल एवं आदिवासी बहुल क्षेत्र बड़भूम में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया जाए। यहां केवल उप स्वास्थ्य केंद्र है, जिसका उन्नयन कर 5 बिस्तर वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में किया जाए। इससे आस-पास के 10 गांव के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। स्वास्थ्य केन्द्र खुलने से प्राथमिक उपचार, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं और अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी।


