प्राकृतिक आपदा: 4-4 लाख की सहायता स्वीकृत

बालोद| जिले में प्राकृतिक आपदा एवं नैसर्गिक विपत्तियों के कारण मृत 5 व्यक्तियों के निकटतम वारिसों को आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। अपर कलेक्टर ने प्रत्येक मृतक के परिवार को 4-4 लाख रुपए की अनुदान सहायता प्रदान करने का आदेश जारी किया है। अपर कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदारों को निर्देशित किया है कि स्वीकृत राशि का आहरण कर शीघ्र ही मृतकों के निकटतम वारिसों को भुगतान सुनिश्चित किया जाए। जारी आदेश के अनुसार बालोद तहसील की मृतका धाना बाई ठाकुर के पुत्र संतराम ग्राम पिपरछेड़ी, डौंडी तहसील के मृतक सोनउ देहारी की पत्नी शांति तथा अर्जुंदा के मृतक बलिराम की पत्नी शमल बाई को 4-4 लाख रुपए स्वीकृत की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *