बांसवाड़ा| लीयो आयुर्वेदिक नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थान और लीयो आयुर्वेदिक हॉस्पिटल की ओर से प्राचीन आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति पर आधारित नाड़ी परीक्षण ओपीडी शिविर का आयोजन 14 फरवरी को होगा। शिविर खमेरा रोड स्थित सवनिया, घाटोल में लीयो आयुर्वेदिक अस्पताल में सुबह 9 बजे से दोपहर 1:30 बजे और सायं 3 बजे से 5:30 बजे तक आयोजित होगा। संस्थान के निदेशक मनीष त्रिवेदी ने बताया कि शिविर में अनुभवी आयुर्वेदाचार्य डॉ. भार्गव नाड़ी परीक्षण पद्धति से शरीर में वात, पित्त और कफ की जांचकर विभिन्न रोगों का उपचार व परामर्श देंगे। आयुर्वेद की इस प्राचीन विधि से शरीर में होने वाले विकारों की पहचान कर संतुलित जीवनशैली अपनाने के सुझाव भी दिए जाएंगे। शिविर में सर्दी, जुखाम, सिरदर्द, जोड़ों के दर्द, पाचन संबंधी बीमारियां, विभिन्न प्रकार की एलर्जी, तनाव, उच्च रक्तचाप, चिकनगुनिया, डेंगू, मलेरिया, अनिद्रा, त्वचा रोग, बालों से संबंधित समस्याएं, मधुमेह, हृदय रोग तथा पाइल्स जैसी समस्याओं के बारे में परामर्श और उपचार उपलब्ध रहेगा। आयुर्वेदाचार्य ने बताया कि नाड़ी परीक्षण के लिए आने वाले मरीजों को सटीक जांच के लिए कम से कम दो घंटे पहले से भूखे पेट रहना आवश्यक होगा।


