एबीवीपी ने तिलक लगाकर किया स्वागत एवं उत्साहवर्धन

प्रतापगढ़| माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं व 12वीं की परीक्षा के पहले दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। परीक्षा केंद्र के बाहर कार्यकर्ताओं ने परीक्षार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया। केंद्र के बाहर सकारात्मक और प्रेरणादायी माहौल देखने को मिला। नगर मंत्री सुदर्शन शर्मा ने विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि मेहनत ही सबसे बड़ी पहचान है। आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ो, सफलता जरूर आपके कदम चूमेगी। उन्होंने परीक्षार्थियों से निडर होकर, तैयारी और धैर्य के साथ परीक्षा देने का आह्वान किया। हर्ष प्रजापत, पूर्णिमा प्रजापत, तनिष्क बैरागी, भावेश सुथार, कुणाल त्रिवेदी और राहुल प्रजापत सहित कई कार्यकर्ता और विद्यार्थी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *