प्रतापगढ़ | वार्ड नंबर 2 सलूम्बर रोड़ पर नालियों में गंदगी का अंबार लगा पड़ा है। यहां नियमित साफ़-सफाई नहीं होने से गंदे पानी की गंध चारों और फैलती नजर आ रही है। इससे कॉलोनी के रहवासी और राहगीर परेशान हो रहे है। प्रशासन को बार-बार अवगत करवाया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। – राजमल डागरिया, धरियावद


