एनडीपीएस एक्ट के मामले में एक साल से वांछित दो गिरफ्तार

भास्कर न्यूज | प्रतापगढ़ ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत केसरियावाद थाने के एनडीपीएस प्रकरण में एक साल से फरार आरोपी चौका मीणा और मादक पदार्थ डोडाचूरा बेचने वाले जीवनलाल धाकड़ को पारसोला पुलिस ने गिरफ्तार किया।3 अप्रैल 2025 को केसरियावाद थानाधिकारी रमेशचंद्र अपनी टीम के साथ नाकाबंदी कर रहे थे ​कि एक काले रंग की मोटरसाईकल पर दो व्यक्ति बैठे हुए और उनके बीच में काले रंग का प्लास्टिक का कट्टा नजर आया। पुलिस को देख वन विभाग की बाउंड्री में जा रहे कच्चे रास्ते में भगाते हुए ले गए। चालक कुछ दूर मोटरसाइकिल और कट्टे को छोड़ भाग गया। इस पर पुलिस द्वारा कट्टे में रखे 19 किलो 450 ग्राम डोडाचूरा और बिना नंबरी मोटरसाइकिल को जब्त कर केसरियावाद थाने पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया। प्रकरण में वांछित आरोपी की तकनीकी साक्ष्यों और सूचना के आधार पर तलाश कर चौका मीणा निवासी भोरमंगरी थाना पारसोला जिला प्रतापगढ़ और अवैध डोडाचूरा बेचने वाले आरोपी जीवनलाल धाकड़ निवासी जयसिंह पुरा थाना बड़ीसादड़ी जिला चितौडग़ढ़ को गिरफ्तार किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *