कार के गियर बॉक्स में स्कीम बनाकर जा रही थी 773 ग्राम ब्राउनशुगर जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

भास्कर न्यूज | प्रतापगढ़ जिले में कोटड़ी थाना क्षेत्र से पूर्व में भी कई बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ अन्य जिले की पुलिस और प्रतापगढ़ के अन्य थानों की पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया था। इस बार भी आखिर यही हुआ। ब्राउनशुगर की खेप स्कीम बनाकर कोटड़ी से निकली जो देवगढ़ होते उदयपुर 6 लाइन पर सप्लाई होने जा रही थी। देवगढ़ होकर ब्राउन शुगर लेकर निकल रही कार को एसपी की टीम ने कार्रवाई करते 773 ग्राम ब्राउनशुगर जब्त कर दो आरोपी राधेश्याम नाई और कारूलाल गायरी को गिरफ्तार कर परिवहन में प्रयुक्त कार को जब्त किया है। एसपी बी आदित्य ने बताया कि 13 फरवरी को उन्हें सूचना मिली ​कि प्रतापगढ़ की तरफ से एक कार आएगी उसमें संदिग्ध वस्तु है। पुलिस ने नाकाबंदी कर रोका, इसमें चालक राधेश्याम उर्फ राजू नाई निवासी कोटड़ी जिला प्रतापगढ़ और कारूलाल गायरी निवासी कोटड़ी पुलिस जिला प्रतापगढ़ सवार थे। कार की तलाशी में सीट के बीच मे बने गियर बॉक्स के नीचे बनी स्कीम के अंदर दो प्लास्टिक की थैली से 773 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर मिली। पुलिस ने उक्त ब्राउनशुगर और परिवहन में प्रयुक्त कार को जब्त कर दोनों को गिरफ्तार किया। कोटड़ी से नशे का कारोबार नहीं थम रहा आरोपी राधेश्याम नाई और कारूलाल गायरी निवासी कोटड़ी उक्त ब्राउनशुगर आमीर उर्फ दुल्हा भाई खान पठान निवासी रंगरेज गली अरनोद हा.मु. नई आबादी कोटड़ी द्वारा अपने निर्माणाधीन मकान के बाहर कोटड़ी में उसकी कार से निकालकर दी। यह दोनों उसे लेकर दुल्हा भाई के बताए अनुसार उदयपुर के पास 6 लाईन हाईवे रोड पर अपने आदमी को ले जाकर देना थी। पहले भी इसी रूट से निकल चुके, लेकिन कोटड़ी-देवगढ़ पुलिस के हाथ नहीं लगें, सामने आया ​कि आरोपी इससे पहले भी अवैध मादक पदार्थ कार से कोटड़ी-देवगढ़ होते निकलें, लेकिन पुलिस को भनक नहीं लगी। देवगढ़ थाने पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *