फीडर अपग्रेडेशन के चलते हाउसिंग कॉलोनी एरिया में सुबह 11 से 3 बजे तक रहेगा कट

भास्कर न्यूज | जालंधर सिटी के पाश इलाके हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी और इससे सटी श्री गुरु तेग बहादुर नगर के घरों-दुकानों को गर्मियों के आगामी सीजन में बिजली सप्लाई की दिक्कत दूर होगी। 100 करोड़ रुपए के मास्टर प्लान के तहत कॉलोनी में 11 केवी बिजली सप्लाई फीडर अपग्रेड किया जाएगा। इसका निर्माण 14 फरवरी को होगा। फीडर में पीवीसी केबलें बिछाई जा रही हैं। नए ट्रांसफार्मर भी लगाए जाएंगे। अब डबल केबल से बिजली सप्लाई होगी। कई इलाकों की बिजली सुरक्षा के कारण बंद रखी जाएगी। इस कारण अर्बन एस्टेट फेज-2 स्थित 132 केवी सब-स्टेशन से जुड़े कई इलाकों में कट लगेगा। पावरकॉम के अनुसार सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक कई क्षेत्रों में कट रहेगा। प्रभावित इलाकों में अर्बन एस्टेट फेज-2, मॉडल टाउन और मॉडल टाउन मार्केट, न्यू जवाहर नगर, जौहल मार्केट, गोल मार्केट, गुरु नानक नगर, प्रकाश नगर, गीता मंदिर एरिया शामिल हैं। इस दौरान गोल मार्केट, गुरु नानक नगर और गीता मंदिर फीडर से जुड़ी सप्लाई भी सुरक्षा के लिहाज से बंद रखी जाएगी। इस मास्टर प्लान के अलावा अलग से बाबू जगजीवन राम चौक 66 केवी ग्रिड को अपग्रेड करने की भी योजना है। इसके तहत ग्रिड में 20 एमवीए का अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगेगा। इसके लिए नगर निगम से जमीन ली जाएगी। गर्मी के सीजन से पहले ये प्रोजेक्ट पूरा किया जाएगा। अपग्रेडेशन होने से 50 हजार आबादी को लाभ होगा। एसी का लोड लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में अतिरिक्त बिजली लाइनें स्थापित करने के लिए ये योजना तैयार की गई है। जिससे बस्ती गुजां, बस्ती शेख, बस्ती 9, 120 फीट रोड, सतकरतार नगर, दिलबाग नगर, वीर बबरीक चौक एरिया को फायदा होगा। ये ग्रिड अंडरग्राउंड केबल से जुड़ा हुआ है। ऐसे में बिजली सप्लाई के फाल्ट भी कम आते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *