सहवाग ने उड़ाए चौके-छक्के

बीएस कॉलेज निकट स्थित बलदेव साहू राज्य स्तरीय स्टेडियम में साहू परिवार और जिला क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त बैनर तले चल रहे चार दिवसीय स्व बलदेव साहू मेमोरियल टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट (एलपीएल) का शानदार समापन शुक्रवार को हुआ। अंतिम दिन मैच में प्रमुख चेहरे रूप से पहुंचे इंडियन क्रिकेट टीम के धुरंधर खिलाड़ी हरभजन सिंह और वीरेंद्र सहवाग ने अपना जलवा बिखेरा। उनके स्टेडियम पहुंचते ही दर्शकों द्वारा उनकी एक झलक पाने की ललक स्टेडियम के चारों ओर व स्टेडियम के बाहर तक दिखी। इस क्रम में दोनों ने जीप से ग्राउंड के चारों ओर घूम कर दर्शकों का अभिवादन किया। कहा के यदि सरकारी स्तर पर सहायता मिलेगी तो उनके स्तर से भी व्यवस्था पर सहयोग किया जाएगा। दोनों ने खिलाड़ियों को लोहरदगा में बने स्टेडियम का प्लेटफार्म के रूप में लाभ उठाने की अपील की। यही वह प्लेटफार्म है जहां से हमें भी शुरुआत मिला और फिर इंडिया टीम के साथ खेलने का मौका मिल सका। खिलाड़ियों को देखने के लिए भीड़ रूकी रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *