संविदा शिक्षकों के नियमितीकरण की मांग, सीएम के नाम ज्ञापन दिया

भास्कर संवाददाता|भीलवाड़ा जिले में कार्यरत संविदा शिक्षकों और शिक्षा विभाग से जुड़े अन्य संविदा कार्मिकों के नियमितीकरण की मांग को लेकर शुक्रवार को जिला संविदा शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में संविदा शिक्षकों, सहायक शिक्षकों, पंचायत शिक्षकों, पाठशाला सहायकों, विद्यालय सहायकों और कंप्यूटर हार्डवेयर व सिविल पोस्ट सेवा नियम–2022 के तहत कार्यरत कार्मिकों को स्थायी सेवा नियम लागू कर नियमित करने की मांग की गई। संघ ने बताया कि शिक्षा विभाग में पिछले 30 से 35 वर्षों से अल्प मानदेय पर हजारों कार्मिक संविदा पर कार्य कर रहे हैं। ये कार्मिक पूर्ण निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ विभागीय कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं, इसके बावजूद विभिन्न विभागों के बीच फाइलें अटकी रहने के कारण नियमितीकरण की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है। चेतावनी दी कि पुनः संशोधित बजट में नियमितीकरण की घोषणा नहीं की तो आंदोलन किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *