अलवर| तिजारा स्थित स्टेप बाय स्टेप पब्लिक स्कूल में शनिवार वार्षिक उत्सव उल्लास का आयोजन किया जाएगा। स्कूल के सचिव वरुण यादव ने बताया कि कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेता चंकी पांडे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनके साथ हॉकी वाली सरपंच नीरू यादव भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सांसद डॉ. करण सिंह यादव करेंगे। इस दौरान स्टूडेंट्स सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे और मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। स्कूल प्रशासन ने समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।


