गांव डहरा में पेट्रोल पंप पर खड़े ट्रोले को ले गए चोर, कैमरे में कैद

अलवर| विजय मंदिर थाना इलाके गांव डहरा स्थित पेट्रोल पंप पर पार्किंग में खड़े ट्रोले को बदमाश चोरी कर ले गए। घटना से 11 फरवरी की रात की है। लेकिन, मामला अब दर्ज हआ है। बदमाशों ने पहले बाइक व कार से ट्रोले की रैकी थी। घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। वाहन मालिक जाकिर खान ने बताया कि तीन दिन पहले ट्रोले को पेट्रोल पंप पर खड़ा कर अपने घर चला गया। थे। शुक्रवार को मौके पर पहुंचा तो ट्रोला गायब मिला। जबकि, बदमाश ट्रोले के पीछे के हिस्से को छोड़ गए। जीपीएस ट्रैकिंग के जरिए ट्रोले की लोकेशन भादस गांव (हरियाणा) में मिली। उसके बाद जीपीएस बंद हो गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *