अलवर| मनु मार्ग स्थित शाह साहब के गुरुद्वारे में शनिवार को संतों का भंडारा होगा। इसके बाद 15 से 17 फरवरी तक 102 वें गुरमुख सम्मेलन का आयोजन होगा। संगत से जुड़े बसंत गांधी ने बताया कि शनिवार को अखंड पाठ साहब की लड़ियों का भोग सुबह 5 बजे होगा। इसके बाद सुबह 10 बजे से संतों का भंडारा होगा। इसमें संत भोजन करेंगे। इसके बाद 15 फरवरी से तीन दिवसीय गुरमुख सम्मेलन शुरू होगा।


