विधानसभा-मांढर रोड पर रात 9 बजे हुआ भीषण हादसा:अंधेरे में बाइक की टक्कर से साइकिल सवार दंपती की मौत, युवक भी नहीं बचा

विधानसभा-मांढर रोड पर गुरुवार रात 9 बजे तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल को जोरदार टक्कर मारी। साइकिल सवार दंपती खेत में फेंका गए। दोनों तड़पते रहे। पुलिस के पहुंचते तक दोनों ने दम तोड़ दिया। बाइक सवार दोनों युवकों को अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे की इलाज चल रही है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद तीनों को शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने बताया कि टेकारी में भोजराम विश्वकर्मा (58) परिवार के साथ रहते थे। वह अपनी पत्नी प्यारी विश्वकर्मा (53) के साथ रिश्तेदार के घर गए थे। वहां से रात को घर लौट रहे थे। बरौंदा के पास पीछे से आ रही बाइक ने साइकिल को जोरदार टक्कर मारी। भोजराम और प्यारी साइकिल के साथ खेत में फेंका गए। बाइक भी खेत में घुस गई। बाइक में मांढर का शुभम यादव और उसका दोस्त लव कुमार था। राज्य में पिछले साल 3.10 प्रतिशत बढ़े हादसे
राज्य में 2025 में 15 हजार 318 सड़क हादसे हुए हैं। इसमें 6728 लोगों की जान गई है। इसमें 13135 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जबकि 2024 में 14857 हादसे में 6945 लोगाें की जान गई है। पिछले साल सड़क हादसे में 3.10 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। पिछले साल राज्य में 108 से ज्यादा ब्लैक स्पॉट थे। जबकि 2019 से 2024 के बीच यह 885 थे। इसमें से अधिकांश में सुधार हुए हैं, लेकिन नए बढ़ भी गए हैं। मांढर रोड पर अंधेरा, यही हादसे की वजह: पुलिस ने बताया कि बरौंदा से मांढर रोड पर हमेशा अंधेरा रहता है। सड़क पर लाइट नहीं लगी है। यही हादसे की वजह बन रही है। पहले भी अंधेरे की वजह से हादसा हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *