ग्वालियर में एक 95 साल के बुजुर्ग ने लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया है। घटना थाटीपुर थाना क्षेत्र के नेहरू कॉलोनी में शुक्रवार रात की है। गोली पेट में लगकर पीठ से आर-पार निकल गई है। गोली की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो बुजुर्ग दम तोड़ चुका था। मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कामय कर लिया है। पुलिस को मौके पर एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिससे मानना है कि बुजुर्ग पारिवारिक कलेश से तंग आ चुका था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। शहर के थाटीपुर थाना क्षेत्र के 80-A नेहरू कॉलोनी निवासी 95 वर्षीय रामाधार पुत्र मंगाराम गुप्ता डेयरी संचालक है। उनकी पीएनटी कॉलोनी में दूध डेयरी है। अभी डेयरी को उनका बेटा सुरेश चंद्र गुप्ता संचालित करता है। शुक्रवार की रात वह अपने कमरे में थे और परिजन अपने-अपने काम में लगे थे। तभी अचानक उनके कमरें से गोली चलने की आवाज आई। गोली की आवाज सुनते ही परिजन कमरे में दौड़े तो अंदर रामाधार खून से लथपथ पड़े थे और पास ही उनकी बारह बोर की लाइसेंसी राइफल पड़ी हुई थी। परिजन ने उनकी नब्ज टटोली तो पता चला कि बुजुर्ग का देहांत हो गया है। तुरंत ही मामले की सूचना सुरेश चंद्र को दी। घटना का पता चलते ही सुरेश चंद्र गुप्ता मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर लिया। पेट पर टिकाई राइफल और दबा दिया ट्रिगर
पुलिस जांच में पता चला है कि बुजुर्ग ने कुर्सी पर बैठकर जमीन पर राइफल टिकाई और पेट पर उसकी नाली रख कर ट्रिगर दबाया था। जिससे गोली उनके पेट में लगकर आर-पार निकल गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर पीएम हाउस पहुंचा दिया है। पुलिसने फोरेंसिक जांच भी कराई है। सुसाइड नोट मिला, पारिवारिक कलह खुदकुशी की वजह
बताया गया है कि मृतक ने आत्महत्या करने से पहले एक सुसाइड नोट लिखा है, जिसे पुलिस अफसरों ने निगरानी में ले लिया है। पुलिस के अनुसाार, सुसाइड नोट में बुजुर्ग ने घर में पारिवारिक कलह के कारण परेशान होने की बात लिखी है। यही कारण है कि उसने सुसाइड जैसा कदम उठाया है। थाना प्रभारी थाटीपुर विपेन्द्र सिंह चौहान ने बताया- एक बुजुर्ग ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया है। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर मर्ग कायम किया है। फिलहाल खुदकुशी के कारणों की पड़ताल की जा रही है।


