भास्कर न्यूज|लोहरदगा बीएस कॉलेज निकट राज्य स्तरीय स्टेडियम में चल रहे चार दिवसीय बलदेव साहू मेमोरियल टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच संपन्न हुआ। फाइनल मैच में 8 विकेट से लोहरदगा लाइन ने पलामू को हराया। टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला लोहरदगा लाइन की टीम ने किया। पलामू की टीम बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 139 रन बनाएं। टीम के तरफ से नवनीत ने शानदार 61 रन तथा शुभम ने 38 रन बनाएं। लोहरदगा लाइन की टीम के तरफ से अरुण छपराना ने 3 विकेट, आशीष ने 2 विकेट और यश ने 1 विकेट लिए। जवाबी पारी खेलने उतरी लोहरदगा की टीम के तरफ से आयुष त्यागी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 62 बोल में 101 रन बनाएं और अरुण छापराना ने 22 रन बनाए। वहीं पलामू टीम के तरफ से सूरज ने एक विकेट लिए। इस फाइनल मैच को आराम से लोहरदगा की टीम ने जीत लिया। मैन ऑफ द सीरीज लोहरदगा के आयुष त्यागी को तथा बेस्ट बैट्समैन और फाइनल का मैच ऑफ द मैच भी आयुष त्यागी को दिया गया। बेस्ट बॉलर लोहरदगा लाइन के अरुण चपराना को दिया गया।


