भास्कर न्यूज | लोहरदगा ग्रेटर त्रिवेणी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को स्वतंत्र भारत की (उत्तरप्रदेश ) प्रथम महिला राज्यपाल सरोजिनी नायडू की जयंती महिला दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान उनके चित्र पर पुष्पार्चन कर विद्यालय के प्राचार्य एसके झा ने कहा कि सरोजिनी नायडू की जयंती महिला दिवस के रूप में संपूर्ण भारतवर्ष में मनाया जाना महिलाओं के लिए सम्मान का प्रतीक है। वास्तव में सृष्टि काल से ही महिला श्रद्धा, सम्मान एवं शक्ति की प्रतिमूर्ति रही है। हमें हर परिस्थिति में महिलाओं के प्रति श्रद्धा और सम्मान का भाव रखना चाहिए यही उनकी प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी, छात्र उपस्थित थे।


