मां दुर्गा मंदिर के वर्षगांठ निकली कलश यात्रा

बोकारो | श्रीश्री मां दुर्गा मंदिर के 24वें वर्षगांठ के अवसर पर एक दिवसीय देवी ज्ञान महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलश यात्रा निकाला गया। मंदिर के पुजारी संजय शास्त्री ने अपने सहयोगी ब्राह्मणों के विधिवत पूजा-अर्चना किया गया। मुख्य यजमान लाल बाबू, रविता यादव, बंटी यादव, बिट्टू यादव, सोनम यादव, नवीन सिंह, प्रकाश गौतम, हरि सिंह, मनोज कुमार, नागेंद्र प्रसाद, अजय कुमार सिंह आदि कलश यात्रा में शामिल हुए। साथ ही दुर्गा-सरस्वती पाठ का आयोजन किया गया। हवन के पश्चात महाप्रसाद का वितरण किया गया। पुजारी संजय पांडे ने बताया कि समस्त कल्याण हेतु प्रत्येक वर्ष राम लखन यादव की ओर से एक दिवसीय देवी ज्ञान का आयोजन किया जाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *