अनियंत्रित हाइवा होटल में घुसी, दुकान के सारे सामान क्षतिग्रस्त

भास्कर न्यूज | कथारा जारंगडीह स्थित टाटा ब्लॉक के समीप गुरुवार की देर रात एक अनियंत्रित हाईवा गाड़ी सड़क किनारे एक होटल में जा घुसी। जिसके पूरी दुकान एवं उसमें रखे सारे सामान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त व बर्बाद हो गया। हालांकि रात होने के कारण होटल बंद था जिसके वजह से जान माल का नुकसान नहीं हुआ। वहीं बगल घर में रहने वाले लोग भी बाल-बाल बच गए। अगर हाईवा गाड़ी दुकान को तोड़ते हुए वहां ना फंसकर पूरी तरह से घर में प्रवेश कर जाती तो कई लोगों की जान जाने की संभावना थी। ज्ञात हो कि उक्त हाईवा गाड़ी संख्या जेएच 02 एपी 8809 सीसीएल जारंगडीह कोलियरी में कोयला ट्रांसपोर्टिंग के कार्य में लगी हुई थी। घटना रात के लगभग 11.30 बजे की बताई जा रही है। होटल संचालक सिकंदर कुमार ने बताया कि प्रत्येक दिन की तरह होटल बंदकर पास में स्थित घर में था रात में जोरदार टक्कर की आवाज सुनकर बाहर निकला तो देखा हाईवा गाड़ी उनके दुकान में घुसी हुई है और चालक गाड़ी को निकालने का प्रयास कर रहा था पर वह निकाल नहीं पाया। पुलिस मौके पर पहुंचकर चालक को हिरासत में लेकर थाना ले गई। इस दुर्घटना से उनका होटल में रखे सारे सामान आदि बर्बाद हो गए है उनके सामने जीविका चलाने की बहुत बड़ी समस्या खड़ी हो गई है।हाईवा गाड़ी जारंगडीह कोलियरी के खुली खदान से जारंगडीह रेलवे साइडिंग कोयले ट्रांसपोर्टिंग में लगी थी कोयला खाली कर वापस लौटने के क्रम में उक्त घटना घटित हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *