बीएमएस दामोदा कोलियरी शाखा कार्यालय का उद्घाटन

धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ दामोदा कोलियरी शाखा कार्यालय का एलबियन कॉलोनी में शुक्रवार को उद्घाटन हुआ। समारोह में धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ के महामंत्री उमेश कुमार सिंह, संघ के अध्यक्ष मुरारी तांती एवं भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश कार्य समिति सदस्य ओम सिंह, बरोरा एरिया सचिव नंदू दुसाध अध्यक्ष देवनाथ चौहान ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में संघ के महामंत्री उमेश कुमार सिंह ने कहा कि संघ राष्ट्र हित, उद्योग हित और मजदूर हित की अवधारणा को लेकर आगे बढ़ रहा है। संघ शुद्ध रूप से मजदूरों का संगठन है। मजदूर ही संघ के रीढ़ है।उन्होंने कहा कि मजदूरों के हक और अधिकार दिलाने के लिए संघ सदैव तत्पर है। इस अवसर पर संयुक्त महामंत्री भौमिक महतो, एस के मिश्रा, सुशील कुमार सिंह ,शाखा सचिव कार्तिक महतो, अध्यक्ष भोला बाउरी, कैलाश स्वर्णकार,पिंटू विश्वकर्मा, दौलत महतो आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *