डीएवी कथारा में मान्या मिस डीएवी व मानस चुने गए मिस्टर डीएवी 2026

भास्कर न्यूज | कथारा डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल कथारा में 12वीं के विद्यार्थियों के लिए आशीर्वचन-सह विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि सीसीएल कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय कुमार, विशिष्ट अतिथि स्वांग कोलियरी के पीओ अनिल कुमार तिवारी एवं कथारा ओपी प्रभारी राजेश प्रजापति मौजूद थे। यहां संजय कुमार ने कहा कि विद्यार्थी जीवन संघर्ष एवं चुनौतियों का जीवन होता है। इस समय को परिश्रम के साथ स्वीकारना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में रोजगार के संभावनाओं की कमी नहीं है। विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार ही विकल्प चुनने चाहिए। समारोह के मध्य ही व्यक्तित्व परीक्षण व प्रश्नोत्तरी के माध्यम से मिस्टर एवं मिस डीएवी का चयन किया गया। अतिथियों द्वारा 12वीं “अ” की छात्रा मान्या तथा 12वीं “ब” के छात्र मानस को इस खिताब के लिए पुरस्कृत किया गया। पीओ अनिल कुमार तिवारी ने कहा कि विद्यालय में बिताए गए क्षण किसी भी विद्यार्थी के जीवन के स्वर्णिम क्षण होते हैं। ओपी प्रभारी राजेश प्रजापति ने विद्यार्थियों से कहा कि कठिन परिश्रम के मध्य ही सफलता का महत्व जाना जा सकता है। कार्यक्रम का मंच संचालन शिक्षक बीके दसौंधी ने व धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ शिक्षक पंकज कुमार ने किया। मौके पर वरिष्ठ शिक्षक नागेंद्र प्रसाद, डॉ. आरएस. मिश्रा, जितेंद्र दुबे, ए. के गोस्वामी, डॉ तेजो मित्रा पाठक, आराधना, राकेश रंजन, कुमारी ज्योति, खुशबू कुमारी,आदिब अहमद, संगीत कुमार, चंदन झा,रिया सिन्हा, ओशीन, ममता पात्रा, सुरभि दुबे, मानसी सिन्हा सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाएं आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *