बोकारो | हरला थाना क्षेत्र की रहने वाली 14 वर्षीय छात्रा को पुलिस ने कसमार से बरामद किया। जानकारी के मुताबिक 12 फरवरी को छात्रा घर से स्कूल के लिए निकली थी, लेकिन वह वापस घर नहीं लौटी। परिजनों ने इसको लेकर हरला थाना में शिकायत की। एसपी हरविंदर सिंह ने मामले में सिटी डीएसपी आलोक रंजन को कार्रवाई करने का निर्देश दिया। छानबीन में यह बात सामने आई कि छात्रा साइकिल स्कूल के पास लगाकर अपनी सहेली के घर गई। यहां वह कपड़े बदलने के बाद अपने ब्वॉय फ्रेंड के साथ चली गई। छात्रा को ट्रेस करते हुए पुलिस कसमार पहुंची तो इसका खुलासा हुआ।


