बच्चा चोरी की अफवाह रोकने के लिए बोकारो पुलिस ने क्षेत्र में माइकिंग करते हुए जागरुकता फैलाने का काम शुक्रवार से शुरू किया है। सिटी थाना प्रभारी सहित पुलिस अधिकारियों द्वारा शहर के अलावा ग्रामीण इलाकों में बच्चा चोरी के मामलों को रोकने के लिए माइकिंग की गई। बताया गया कि बच्चा चोरी, सिर्फ अफवाह है। इस प्रकार का कोई मामला नहीं है। बेवजह किसी की बात में आकर लोगों को कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। बताया कि यदि कानून को हाथ में लिया गया और मारपीट जैसी घटनाओं को अंजाम दिया गया, तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस इसको लेकर चौक-चौराहों पर प्रचार-प्रसार कर रही है और रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक करने में जुटी है। मालूम हो कि शुक्रवार को बालीडीह में मार्केटिंग कंपनी की महिला और चास थाना क्षेत्र में बच्चा चोर कहकर साधुओं को बुरी तरह पीटा गया। पुलिस ने सक्रियता से वाहन जांच चलाया। इसके तहत वाहनों के शीशा में लगे काली फिल्म हटाया गया। साथ ही कार में पुलिस लिखा बोर्ड लेकर चलने वालों का बोर्ड हटाकर सख्त चेतावनी दी गई।


