अमृतसर में शॉपिंग मॉल- रेलवे स्टेशन पर चेकिंग:पुलिस ने चलाया स्पेशल अभियान, गैंगस्टरों की तलाश, वाहनों को रोककर संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ

अमृतसर देहात पुलिस ने पंजाब सरकार के गैंगस्टरों पर वार अभियान के तहत जिले में एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों में सुरक्षा का भरोसा पैदा करना और गैंगस्टरों व आपराधिक तत्वों पर शिकंजा कसना है। एसएसपी सोहेल मीर ने बताया कि तीन बड़े विशेष चेकिंग अभियान चलाए गए। एसएसपी सोहेल मीर के अनुसार, चेकिंग के दौरान सार्वजनिक स्थानों, शॉपिंग मॉल, प्रमुख सड़क मार्गों, रेलवे स्टेशनों और सार्वजनिक परिवहन को विशेष रूप से लक्षित किया गया। पुलिस ने नाकाबंदी कर वाहनों की गहन तलाशी ली, लाइसेंसों की जांच की और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की। बसों तथा अन्य सरकारी व निजी परिवहन की भी बारीकी से जांच की जा रही है। यह अभियान पहले चलाए गए प्रहार-1 और प्रहार-2 ऑपरेशनों की श्रृंखला का हिस्सा है। इन पूर्ववर्ती अभियानों में अमृतसर देहाती पुलिस ने कई अपराधियों को गिरफ्तार किया था और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ व अवैध सामान बरामद किया था, जिससे बड़ी सफलताएं मिली थीं। एसएसपी बोले- मोबाइल नाके लगाए गए एसएसपी ने बताया कि पुलिस को लगातार खुफिया इनपुट मिलते रहते हैं, लेकिन सुरक्षा कारणों से सभी जानकारी सार्वजनिक नहीं की जा सकती। इस अभियान में मोबाइल नाके लगाए गए हैं, जिन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान पर बदला जाता है। इसका उद्देश्य अचानक कार्रवाई सुनिश्चित करना और अपराधियों को किसी भी तरह का मौका न देना है। एसएसपी सोहेल मीर ने स्पष्ट किया कि यह चेकिंग अभियान कुछ घंटों के लिए नहीं, बल्कि लगातार जारी रहेगा। पुलिस का संदेश स्पष्ट है कि आम जनता के लिए कि पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए सड़कों पर मौजूद है, और अपराधियों के लिए कि गैंगस्टरवाद को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में भी अमृतसर देहाती पुलिस को इस अभियान के तहत और बड़ी सफलताएं मिलेंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *