लुइया में 2 साल से निर्माणाधीन कुआं अधूरा

भास्कर न्यूज| चाईबासा टोंटो प्रखंड अंतर्गत लुइया, पंचायत के बुंडू के ग्रामीणों ने टोंटो प्रखंड विकास पदाधिकारी को एक मांग पत्र सौंप कर गर्मी आने से पूर्व गांव में पेयजल की सुविधा मुहैया कराने की मांग करते हुए पिछले करीब 2 साल से मनरेगा के तहत निर्माणाधीन अधूरे पड़े कुएं को पूर्ण करने की मांग की गई है। बताया गया कि ग्राम- लुइया, टोला- बुरुसाई में विगत 2023-24 वर्ष में, उदय लागुरी की जमीन पर निर्माणाधीन कुआं अधूरा पड़ा है। मजदूरों को 11 दिन की मजदूरी का भुगतान भी नहीं किया गया है। पंचायत सचिव (निरल होरो) और वेंडर की लापरवाही के कारण निर्माणाधीन कुआं अधूरा है। गांव के लोग पेयजल के लिए आदिम युग में जीने को मजबूर हैं। ग्रामीण अपने खाने-पीने का पानी जहां-तहां चुआं बनाकर लाते हैं। गर्मी का समय आते ही गांव से 1 किलोमीटर दूर देव नदी‌ से पानी लाने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने टोंटो ब्लॉक ऑपरेटर संतोष कुमार, पंचायत सचिव निरल होरो, रोजगार सेवक सूरज सुंडी को बुंडू से स्थानांतरित करने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *