चाईबासा| प्लास्टिक उन्मूलन के तहत नगर परिषद चाईबासा के प्रशासक संतोषिनी मुर्मू, नगर प्रबंधक लोकेश सिंह समेत अन्य राजस्व पदाधिकारी ने शहर के दुकानों में छापेमारी की। इस दौरान प्लास्टिक और प्रतिबंधित सामग्रियों को जब्त करते हुए दंड की वसूली की गई। साथ ही सड़कों पर किए गए अतिक्रमण के विरुद्ध दुकानदारों तथा वाहन मालिकों को चेतावनी दी गई। वहीं सड़क मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराते हुए दंड वसूली की गई। छापेमारी अभियान में कुल 7500 रुपए का दंड वसूला गया। दुकानदारों को प्रतिबंधित प्लास्टिक प्रयोग में नहीं लाने के लिए सख्त निर्देश दिए गए।


