बिरसा नगर की टीम ने किंग 11 को हराकर दर्ज की जीत

भास्कर न्यूज| गुवा गुवा सेल के फुटबॉल मैदान में आयोजित पांच दिवसीय यूथ क्रिकेट चैंपियनशिप के चौथे दिन बिरसा नगर टीम और किंग 11 टीम के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया। मैच को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह देखा गया और पूरे समय मैदान में रोमांच बना रहा। टॉस जीतकर बिरसा नगर की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए किंग 11 की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 65 रन बनाई। टीम की ओर से बल्लेबाजों ने संघर्षपूर्ण पारी खेली, लेकिन बिरसा नगर के गेंदबाजों ने सधी हुई गेंदबाजी कर रन गति पर नियंत्रण बनाए रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिरसा नगर की टीम ने आक्रामक शुरुआत की। टीम के बल्लेबाजों ने तेज रन बटोरते हुए मात्र 4 ओवर में 2 विकेट खोकर 66 रन बना लिए और लक्ष्य हासिल कर लिया। इस प्रकार बिरसा नगर टीम ने एक रन से मैच अपने नाम कर लिया। जीत के साथ खिलाड़ियों और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में झारखंड युवा मोर्चा का अहम योगदान रहा। मैच में अंपायर की भूमिका संजय बनर्जी एवं विजय कुमार दास ने निभाई। आयोजन समिति में रोहित पांडे, ललित तांती, जतिन यादव, रिक्की केसरी, सूरज गुप्ता, गणेश दास, निकेत सिंह, जुनैद खान, सुजीत राय, सागर सिंह, नौशाद अली, सतीश दास एवं तेजेंद्र सिंह सहित कई सदस्य सक्रिय रहे। प्रतियोगिता को लेकर क्षेत्र के खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *