महाशिवरात्रि पर बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के विद्वान कराएंगे अभिषेक

भास्कर न्यूज | देवरीबंगला संकल्प जन सेवा समिति देवरी के तत्वाधान एवं ग्रामवासियों के सहयोग से महाशिवरात्रि पर्व तथा सोमनाथ मंदिर के स्वाभिमान पर्व के अवसर पर 15 फरवरी को नर्मदाधाम सुरसुली (देवरी) में सामूहिक भवानी शंकर रुद्राभिषेक का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर नर्मदा मैदान सुरसुली में व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही है। आयोजन स्थल पर आकर्षक मंच निर्माण, विद्युत साज-सज्जा, सुदृढ़ ध्वनि व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं के बैठने की समुचित व्यवस्था की गई है। भगवान शिव-पार्वती विवाह प्रसंग एवं मां गंगा आरती की तर्ज पर भव्य मां नर्मदा आरती के लिए विशेष मंच तैयार किया जा रहा है। कार्यक्रम में बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के विद्वान वेद मंत्रोच्चार एवं शास्त्रोक्त विधि-विधान से रुद्राभिषेक कराया जाएगा। प्रमुख आचार्य पं. हितेश तिवारी की उपस्थिति रहेगी। श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क रुद्राक्ष एवं प्रसाद वितरण की विशेष व्यवस्था की गई है। यजमानों को पूजा सामग्री लाने की आवश्यकता नहीं होगी, क्योंकि समस्त पूजन सामग्री आयोजन समिति द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। संस्था के संचालक भरत देवांगन ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र में धार्मिक जागरूकता एवं सांस्कृतिक एकता को सुदृढ़ करना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *