अलवर| जयपुर रोड स्थित पुरानी चुंगी नाका के पास बने शिव मंदिर में 14 फरवरी को शिव-विवाह (ब्यावला) का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 7 बजे से शुरू होगा। शिव-विवाह के अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक झांकियों से सजाया जाएगा। ढोलक की थाप पर कलाकार पारंपरिक प्रस्तुतियां देंगे। मंदिर के कालूराम यादव ने बताया कि जोगी कालूनाथ वालका केरवा, बाबूनाथ बालेटा, पप्पूनाथ तिगरिया और रामेश्वर सहित अन्य कलाकार शिवजी का ब्यावला प्रस्तुत करेंगे।


