अलवर| शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र बापू बाजार और धोबी पाड़ा में सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है। कचरे के ढेर और अवरुद्ध नालियों के कारण सड़कों पर गंदा पानी जमा है। इससे व्यापारियों और ग्राहकों को परेशानी हो रही है। इसके साथ ही कुत्तों के जमावड़े से भी लोग भयभीत हैं। आए दिन कुत्ते राहगीरों पर हमला कर रहे हैं। नगर निगम की निष्क्रियता के विरुद्ध स्थानीय जनता में भारी रोष है। लोगों ने समाधान की मांग की है। – रवि कुमार अलवर| बुध विहार आवासीय क्षेत्र में कुत्ते आए दिन गली से गुजरने वाले मासूम बच्चों और बुजुर्गों पर ये हमला कर रहे हैं। इससे पूरे मोहल्ले में दहशत का माहौल बना हुआ है। माता-पिता अपने बच्चों को अकेले घर से बाहर भेजने में कतराने लगे हैं। कुत्तों को पकड़ने के लिए जल्द से जल्द उचित प्रबंध किया जाए। यदि नगर परिषद ने तुरंत संज्ञान नहीं लिया, तो क्षेत्र में किसी बड़ी अनहोनी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। – प्रभा सक्सेना


