भास्कर न्यूज| बाड़मेर शहर के रीको एरिया में महेश एग्रो के पास एक कृषि पर्यवेक्षक के फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान राकेश मीना कृषि पर्यवेक्षक, शिवकर के रूप में हुई है। मृतक के पड़ोसी रोजाना की तरह उसे खाना देने गए थे, लेकिन काफी देर तक दरवाजा नहीं खोलने पर उन्हें संदेह हुआ। इसके बाद पड़ोसी ने खिड़की से अंदर झांककर देखा तो राकेश मीना के पैर हवा में लटके हुए दिखाई दिए। यह देख उन्होंने तुरंत रीको थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खुलवाकर शव को नीचे उतरवाया। प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का दिख रहा है।


