65वीं वार्षिक कला प्रदर्शनी के पुरस्कारों की घोषणा:10 कलाकारों का चयन हुआ, 25 हजार रुपए का मिलेगा अवॉर्ड

राजस्थान ललित कला अकादमी की 65वीं वार्षिक कला प्रदर्शनी के लिए निर्णायक मंडल ने राज्य के 10 कलाकारों की उत्कृष्ट कलाकृतियों को पुरस्कार के लिए चयनित किया है। पुरस्कृत कलाकारों में हितेन्द्र सिंह भाटी (उदयपुर) ‘फादर एण्ड सन-2’, विपुल शर्मा (जयपुर) एंडेन्ग्रेड हीरो, डॉ. राजेन्द्र कुमार सुथार (जयपुर) ‘मिस्ट्री मेमोरीज-XVI’, दीपाली शर्मा (जयपुर) ‘द पजल्स ऑफ लाइफ’, पवन कुमार कुमावत (किशनगढ़) ‘धरोहर-1’, पूजा प्रजापत (जयपुर) ‘चाईल्डहुड’, काव्यांश बोहरा (उदयपुर) ‘सरहद पार’, डॉ. मनीषा सांचीहर (नाथद्वारा) ‘सी-स्केप’, संदीप पालीवाल (उदयपुर) ‘अनटाईटिल्ड-1’ और चंदन कुमार (जयपुर) ‘प्रतिबिम्ब’ शामिल हैं। 96 कलाकृतियां चयनित राज्यभर से प्राप्त 177 कलाकारों की 525 कलाकृतियों में से निर्णायक मंडल ने 85 कलाकारों की 96 कलाकृतियों को प्रदर्शनी के लिए चयनित किया है, जिसमें पुरस्कृत कृतियां भी सम्मिलित हैं। प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह के अवसर पर चयनित 10 कलाकारों को 25,000 रुपए के नकद पुरस्कार, प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए जाएंगे। निर्णायक मंडल के सदस्य डॉ. रंजन कुमार मलिक, डॉ. विजय मा. ढोरे और महावीर भारती ने कलाकृतियों का मूल्यांकन कर यह निर्णय लिया। राजस्थान ललित कला अकादमी की यह प्रदर्शनी कला के क्षेत्र में उभरते और स्थापित कलाकारों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित होती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *