प्रतापगढ़ में नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित:चयनित मरीजों का होगा ऑपरेशन, कलेक्टर ने किया उद्घाटन

प्रतापगढ़ में महावीर चैरिटेबल सोसायटी और जिला अंकित निवारण समिति की ओर से निशुल्क नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का आगाज हुआ। 5 दिनों चक चलने वाले इस शिविर में पहले रोगियों की आखों की जांच और उसके बाद मोतियाबिंद के ऑपरेशन कराए जाएंगे। इस दौरान मरीजों के आवास और भोजन की व्यवस्था निशुल्क रखी गई है। महावीर चैरिटेबल सोसायटी के अध्यक्ष संजय बजेरिया ने बताया-समिति की ओर आज सालगिरह कंपाउंड में इस नेत्र रोग शिविर का उद्घाटन कलेक्टर डॉक्टर अंजली राजोरिया ने किया। अध्यक्ष संजय ने बताया-शिविर में 17 और 18 दिसंबर को रोगियों के आंखों की जांच की जाएगी और उनमें से चयनित रोगियों का 17 18 और 19 दिसंबर को जिला चिकित्सालय में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा ऑपरेशन किया जाएगा। पूर्व में ग्रामीण इलाकों में लगाए गए कैंप के दौरान चयनित मरीजों का 19 दिसंबर को जिला चिकित्सालय में ऑपरेशन किया जाएगा। आज उद्घाटन के दौरान अपने संबोधन में कलेक्टर राजोरिया ने कहा कि समिति द्वारा इस आदिवासी अंचल में मानव सेवा के लिए किया जा रहा कार्य सराहनीय है। लगातार 33वें वर्ष में समिति के सदस्यों का जिस तरह से समर्पण भाव है। इसकी जितनी तारीफ की जाए कम है। इस दौरान कई चिकित्सक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *