बालोद| जिला मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम बोड़की हनुमान मंदिर में महाशिवरात्रि पर तीन दिवसीय रुद्राभिषेक महायज्ञ 14 से 16 फरवरी तक होगा। पहले दिन स्वामी चंद्रपाल और पंडित चंद्रिका प्रसाद दुबे ज्योति कलश स्थापना करेंगे। दूसरे दिन हवन, पूजन और पूर्णाहुति, तीसरे दिन मेला एवं रात में छत्तीसगढ़ी लोककला नाच की प्रस्तुति होगी।


