वीबी जीरामजी में मजदूरों को 125 दिन का रोजगार मिलेगा

भास्कर न्यूज | देवरीबंगला ग्राम पसौद के भंडेरा नाला के पास भर्री खार पहुंच मार्ग में देवरी मंडल स्तरीय वीबी जीरामजी कार्यक्रम हुआ। मुख्य वक्ता चेमन देशमुख ने कहा कि केंद्र सरकार की ग्रामीण विकास योजनाएं महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। वीबी जीरामजी योजना में मजदूरों को 125 दिन का रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार विकास कार्यों को गति दे रही है। योजनाओं से किसान, युवा एवं महिलाएं संतुष्ट हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहा है। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य प्रभा नायक, टिनेश्वर बघेल, हरीश कटझरे एवं विवेक वैष्णव ने भी योजना के प्रावधानों एवं लाभ की जानकारी दी। इस अवसर पर रमेश सोनवानी, शिव धरमगुंडे, टूमन साहू, महामंत्री राधेश्याम देवांगन, डिशोक जांगड़े, उतम साहू, संतराम तारम, जागेश्वर साहू, निरंजन साहू, सरपंच नागेश ठाकुर, डोमेन्द्र मांडवी, ईश्वर देवांगन, हीना साहू, व्यापारी संघ के अध्यक्ष गजेंद्र सिन्हा, गजानंद चौधरी, छक्कन साहू, सरपंच भानेश्वर, उर्मिला साहू एवं भुनेश्वरी ठाकुर सहित अन्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *