वार्षिक उत्सव व पैरेंट्स डे पर बच्चों ने दी प्रस्तुति

भटगांव | भटगांव स्थित सेंट चार्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक उत्सव और पैरेंट्स-डे का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंगारंग और प्रेरणादायक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अभिभावकों का मन मोह लिया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और संस्कार का संदेश भी देखने को मिला, जिसे अभिभावकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भटगांव तहसीलदार शिवनारायण राठिया व थाना प्रभारी सरफराज फिरदौस उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि फादर टीएस धना और मोहम्मद अजहर अंसारी शामिल हुए। थाना प्रभारी सरफराज फिरदौस ने बच्चों को संबोधित कर मोबाइल फोन के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी और विद्यार्थियों को पढ़ाई व सकारात्मक गतिविधियों पर ध्यान देने की सलाह दी। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को मुख्य अतिथियों के हाथों पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया, जिससे बच्चों में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में बच्चों के माता-पिता व अभिभावक कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *