भेल के युवा कर्मचारियों ने दिखाई सामाजिक सेवा की मिसाल:यशोदा वृद्ध आश्रम को भेंट की स्मार्ट टीवी

भोपाल में सामाजिक सेवा की एक अनूठी मिसाल युवा भेलकर्मियों के समूह ‘जी 7’ ने पेश की है। समूह ने यशोदा वृद्ध आश्रय आश्रम को एक स्मार्ट टीवी सेट भेंट किया है। आश्रम की संचालिका संगीता नेल्लोर को यह उपकरण आश्रम की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए प्रदान किया गया। कार्यक्रम में भेल के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें महाप्रबंधक शैलेंद्र महाजन, पूर्व समूह महाप्रबंधक विजय जोशी, वरिष्ठ उपमहाप्रबंधक अमूल्य देवता प्रमुख थे। इसके अलावा अविनाश चंद्र, जी.पी. बघेल, योगिता बघेल, संगीता महाजन, प्रभात कुमार, जयेश जनार्धनन और रजनीकांत चौबे भी उपस्थित थे। ‘जी 7’ समूह की सामाजिक सेवाओं का यह पहला कदम नहीं है। इससे पहले समूह ने कई संस्थाओं की मदद की है। एस.ओ.एस. बालग्राम को झूला और फिसल पट्टी, दृष्टिहीन बालक आश्रम को अलमारियां, मदर टेरेसा आश्रम को बैटरी सहित इन्वर्टर सिस्टम और वाटर कूलर प्रदान किए हैं। इसके अलावा नित्य सेवा समिति को नवीनतम कंप्यूटर सिस्टम, बाल निकेतन को स्मार्ट टीवी, अपना घर वृद्धाश्रम को ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन और किलकारी संस्था को बाल मनोरंजन के उपकरण भी भेंट किए हैं। समूह का मानना है कि निःस्वार्थ सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *